फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटिकट सफर कराने वाले 33 संविदा परिचालकों से विभाग ने वसूले अर्थदंड

Fri, 07 Apr 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की बसों में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराने वाले 33 संविदा परिचालकों पर विभाग ने अर्थदंड लगाया है। इन्हें आदत में सुधार लाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। चेताया गया कि यदि सुधार न हुआ तो उनकी नौकरी समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अफसरों ने अभियान चलाकर बगैर टिकट यात्रियों को बस से सफर कराने वाले परिचालकों की धरपकड़ की थी। एआरएम पीके कटियार ने बताया कि उनकी टीम ने ऐसे 33 संविदा परिचालकों को पकड़ा। यह परिचालक यात्रियों से किराया लेने के बाद भी टिकट नहीं जारी करते थे। इससे विभाग को चूना लग रहा था।
एआरएम ने बताया कि इन परिचालकों से 24 हजार 300 रुपये अर्थदंड वसूला गया है। जांच के दौरान एक बस में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला था। दो बस परिचालकों ने अवैध रूप से सिंह ढाबा पर बस रोकी थी। दस बस परिचालक अधिक भार लेकर चलते मिले थे, मगर टिकट नहीं बनाए थे। अर्थदंड वसूलने के बाद भी बसों की मरम्मत तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो से 60 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से दस बसों को छोड़ दिया जाए तो बाकी कब और कहां धोखा दे जाएं, इसका अंदाजा नहीं है। अधिकांश बसों को चालू करने के लिए चालकों को यात्रियों से मदद मांगनी पड़ती है। यात्री बस को धक्का देते हैं तो यह चालू होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें