फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए भेजा पांच लोगों का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए पांच लोगों को सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। लालगंज कोतवाली के गौखाड़ी देवापुर से एक, सांगीपुर के गोपालपुर के दो तथा उदयपुर के पखनपुर के दो लोगों को रायबेरली में क्वारंटीन किया गया था। वहां जांच रिपोर्ट निगेटिव आने व क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद पांचों को रायबरेली प्रशासन ने घर भेज दिया। रायबरेली के जिलाधिकारी ने प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दे दी। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार के निर्देश पर ऐहतियातन पांचाें लोगाें को दोबारा सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय थानों की पुलिस की सहायता से स्वास्थ्य कर्मी पांचाें को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में सभी का सैंपल कोरोना की जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने तक सभी पांचों लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि रायबरेली में सभी की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्थानीय प्रशासन ने घर भेजा है। सभी की सिर्फ ऐहतियात के तौर पर एक बार फिर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें