फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन करने मैहर जा रहे ठेकेदार और चालक की सड़क हादसे में मौत 

Sun, 14 Apr 2019 11:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में सड़क हादसे में ठेकेदार व चालक की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
 दर्शन करने के लिए मैहर जा रहे ठेकेदार और कार चालक को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शाम को शव घर पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे। लोगों का जमघट लगा रहा।

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी रमेश कुमार गुप्ता उर्फ अन्ना (50) पुत्र मोहनलाल सिटी के सूरन सिंह टोला निवासी कार चालक संतोष मौर्या (35) पुत्र राधेश्याम मौर्या व कुछ परिचित लोगों के साथ कार से मैहर देवी दर्शन करने के लिए घर से निकले थे। रमेश ठेकेदारी करते थे और कस्बे में ही दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के मनगंवा में शनिवार की शाम एक होटल के पास कार रोक दी। रमेश व संतोष सडक़ पार कर पेशाब करने जा रहे थे। तभी बेकाबू ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रीवा अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को रविवार की शाम घर लाया गया। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। आसपास के लोगों का जमघट लगा रहा। 

संतोष के घरवालों के सामने जीविका का संकट 
सिटी प्रतापगढ़ के सूरन सिंह का टोला मोहल्ला निवासी संतोष मौर्य की गृहस्थी कच्ची है। वह कार चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। उसका बड़ा बेटा हिमांशु नौ साल का है। बेटी मांशी पांच तो हिमांशी तीन साल की है। संतोष का व्यवहार बहुत अच्छा था। इसलिए खबर मिलते ही उसके परिचित घर पहुंच गए। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिनने पर हर कोई गमजदा दिखा। उसकी मौत से परिवार के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


बेटी की शादी का सपना रह गया अधूरा
कटरामेदनीगंज निवासी ठेकेदार रमेश कुमार गुप्ता के दो लडक़े व एक बेटी है। बेटे मनीष की शादी हो चुकी है। बेटी मनीषा की शादी करने के लिए बातचीत चल रही थी। सबसे छोटा बेटा शिवम अभी पढ़ रहा है। पिता की मौत से बच्चों का बुरा हाल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें