फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शिवालयों में हर-हर बम-बम की गूंज

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास की शिवरात्रि पर शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम, घुइसरनाथधाम, भयहरणनाथधाम, हौदेश्वरनाथ धाम में भक्त जलाभिषेक को पहुंचे। भोर में आरती के बाद जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हर-हर, बम-बम के जयकारे से परिसर गूंज उठे। बेलखरनाथधाम में उमड़े भक्तों ने शिव मंदिर के साथ हनुमान मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पुष्पक यज्ञशाला, विश्वकर्मा मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर पं. लाल बिहारी ओझा ने बताया कि पुरुषोत्तम माह की मासिक शिवरात्रि पर भगवान विष्णु, शिव की आराधना करने पर पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस दौरान मंदिर में समिति के अरुण सिंह, बद्रीनाथ गिरि, विश्वनाथ गिरि, उदय सिंह, सिकंदर सिंह, शनि कुमार, सोमनाथ ओझा, सत्येंद्र कुमार, माता बदल सिंह, अजीत ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें