प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज सिटी में आयोजित 10 दिवसीय शिविर के सातवें दिन मंगलवार को 18वीं यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेट्स ने परेड का अभ्यास किया। शाम को कैडेट्स ने फुटबॉल व रस्साकशी प्रतियोगिता का आनंद उठाया।
शिविर में शामिल 540 कैडेट्स को कैप्टन राकेश तिवारी, लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति गुप्ता, बृजेश मिश्रा ने धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के विषय में जागरूक किया। लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही एनडीए, सीडीएस लिखित परीक्षा के बारे में बताया। शिविर में सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, जेसीओ अशोक कुमार, जीसीआई वंदना यादव, अरुण पांडेय ने सहयोग किया।