फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुंबई कमाने निकले युवक का शव सिराथू में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उमापुर के मनोज कुमार सरोज मुंबई के लिए घर से निकले। शनिवार को उनका शव संदिग्धदशा में कौशाम्बी के सिराथू में मिला। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। हर कोई उसके वहां पहुंचने को लेकर सवाल करता रहा।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमापुर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार सरोज 19 नवंबर को काम-काज के सिलसिले में मुंबई जाने के लिए घर से निकले। परिजनों के अनुसार उन्हें मुगलसराय या जौनपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। शनिवार को उनका शव कौशाम्बी के सिराथू रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पर मिला। परिजन कौशाम्बी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें