फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक-शिष्य शिक्षा की रीढ़ : कुलपति

विज्ञापन
पीवीपीजी का कालेज आयोजित कार्यक्रम में कुलपति संगीता श्रीवास्तव का स्वागत करते शिक्षक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय शिक्षकों और शिष्यों के संघात होते हैं। इन्हीं दोनों से शिक्षा की रीढ़ मजबूत होती है। यह बातें पीबीपीजी कॉलेज में आयोजित शिक्षक विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग्य शिक्षक समाज के निर्माण में सर्वाधिक योगदान देता है। कुलपति ने शीघ्र ही विश्वविद्यालय में नए शिक्षकों की नियुक्ति और कक्षाओं के संचालन की बात कही। इसके पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह एवं महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. पवन कुमार पचौरी सहित शिक्षकों ने कुलपति को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम देकर कुलपति का सम्मान किया।
कुलपति ने अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. यमुना प्रसाद सिंह, डॉ. पंकजभान सिंह, डॉ. आरडी सिंह, डॉ. डीपी ओझा, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. श्याम बिहारी शुक्ल, डॉ. एसडी मौर्य, डॉ. अजय कुमार तिवारी, डॉ. एएन त्रिपाठी को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कुलपति ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शुक्ल और कॉलेज के जन सूचनाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. ब्रह्मनंद प्रताप सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डा. पीयूषकांत शर्मा, डॉ. अजीता भट्टाचार्या, डॉ. श्रीधर पांडेय, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. शिवानी मातनहेलिया, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. रामभजन अग्रहरि, डॉ. रामराज, दिनेश कुमार, डॉ. मनोज मिश्रा, अजीत सिंह, डॉ. अनूप शुक्ल, सुमित यादव, रविप्रकाश सिंह, डॉ. रविप्रताप सिंह, राहुल सिंह, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. भूपाल सिंह, दिनेश कुमार, डॉ. सीएन पांडेय, डॉ. शिवप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें