गुरूवार को दिनभर छायी रही धुंध।
- फोटो : PRATAPGARH
गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल के साथ धुंध छाई रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बारिश की संभावना बनी हुई है। ठंड और गलन के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। बुधवार को हुई बरसात के बाद सर्दी में इजाफा हो गया है।
अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम 12.4 और अधिकतम 19.4 था। गुरुवार को न्यूनतम 12.2 और अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
गलन भरी ठंड और शीतलहर से जिले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई थी। मौसम के जानकारों की मानें तो शुक्रवार को बरसात हो सकती है।
अगर बरसात नहीं होती है तो भी जिला एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आएगा। गुरुवार को दिन भर आसमान में बादलों के छाए रहने से सूर्यदेव बाहर नहीं निकले। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड फिर बढ़ गई है। इधर शाम होते ही अंधेरा छा गया और ठंड का प्रकोप बढने से लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे।