फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : सरगना की तलाश में अमेठी पुलिस ने अंतू इलाके में दी दबिश

विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से पेपर हल कराने वाले गिरोह के सरगना की तलाश में रविवार की रात अमेठी पुलिस ने अंतू इलाके के आधारपुर गांव में दबिश दी। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला। इधर, शहर के साकेत गर्ल्स कॉलेज में इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ पकड़े आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शिवप्रताप इंटर कॉलेज अमेठी में रविवार को टीईटी परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रानिक डिवाइस और ब्लूटूथ के साथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तारी आरोपी ने अमेठी पुलिस को बताया इलेक्ट्रानिक डिवाइस से पेपर हल कराने वाले गिरोह का सरगना अंतू इलाके के आधारपुर गांव का निवासी है। रविवार की रात अमेठी पुलिस ने आधारपुर गांव में दबिश दी। हालांकि इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।
इधर, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में इलेक्ट्रानिक डिवाइस और ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार अंतू इलाके के कल्याणपुर गांव निवासी अमरजीत वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया। आश्चर्य की बात तो यह रही कि पुलिस ने गिरफ्तार अमरजीत वर्मा से सरगना के बारे में न तो जानकारी जुटाई और न ही यह जानने का प्रयास किया कि इलेक्ट्रानिक डिवाइस से पेपर हल कहां से कराया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग थे। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक डिवाइस और ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार आरोपी ने अहम जानकारी दी है। नकल कराने वाले गिरोह के सरगना को जल्द दबोचा जाएगा। अभय पांडेय, सीओ, सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें