फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तल्ख तेवर से परेशानी

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
माौसम
विज्ञापन
शनिवार को सूरज के तेवर तल्ख हो गए। शनिवार को तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार का दिन जून का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम 40.0 डिग्री पर रहने वाला पारा शनिवार को बढ़कर 41.3 पर पहुंच गया। बाहर निकलने के बाद ऐसा लग रहा था मानों शरीर झुलस जाएगा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग कभी कूलर और एसी का सहारा लेते तो कभी बाहर टहलने लगते। लोगों की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब दोपहर में बिजली नहीं होने से लोग हाथ का पंखा झलते रहे। कोल्डड्रिंक और मौसमी फलों के सेवन के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिला पा रहा था। बार-बार पानी पीने के बाद भी ऐसा लग रहा था कि प्यास लगी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोग भीषण गर्मी से राहत की तलाश करते रहे। हालांकि शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। शनिवार को धूप इतनी अधिक थी कि लोग बचने के लिए मुंहढक कर घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें