फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बंदर और कुत्ते की लड़ाई में टेंपो पलटा, शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार के चौराहे के करीब सोमवार की सुबह बंदर और कुत्ते की लड़ाई में फंसकर टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो सवार शिक्षिका की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी रंजना वर्मा को पांच दिन पहले दीवानगंज बाजार स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षिका की नौकरी मिली थी। सोमवार की सुबह वह घर से टेंपो पकड़कर कॉलेज के लिए निकली। दीवानगंज चौराहे के पास अचानक बंदर और कुत्ता लड़ते हुए टेंपो से आ टकराए। दोनों टेंपो के मेडगॉड में फंस गए, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में बैठी सवारियां चीखने चिल्लाने लगीं। आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल रंजना को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही रंजना की मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना मिलने पर पहुंची कंधई पुलिस ने जांच पड़ताल बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। चौकी प्रभारी दीवानगंज दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें