फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कहासुनी के बीच पड़ोसी की पिटाई से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर के ज्वाला देवी वार्ड पूरे अलीनकी में रविवार सुबह कहासुनी के बीच पड़ोसी के धक्के से नायाब अली की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए पड़ोसी की पिटाई से हत्या का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन

मानिकपुर नगर पंचायत के रहने वाले 38 वर्षीय नायाब अली का अपने पड़ोसी मुस्तकीम व असलम से बातचीत कम थी। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि असलम और मुस्तकीम ने नायाब अली को धक्का देकर गिरा दिया। उसे लात घूंसों से पीटा। जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर लेकर मानिकपुर स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। पत्नी के अलावा बेटा फैजान, अरबाज व बेटी इकरा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके चलते जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया। थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें