फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान 

Sat, 01 Jun 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
women crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
 कुंडा इलाके में शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रिश्तेदारी में आया युवक कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसने किशोरी के घर में भी घुसने का प्रयास किया था। तंग आकर तीन दिन पहले किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान गांव में चर्चा शुरू होने पर किशोरी ने लोकलाज के डर से घर के अंदर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव निवासी रघुनाथ यादव की पुत्री पुष्पांजलि (14) ऊगापुर स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। गांव में रिश्तेदारी में आने वाला एक युवक उससे छेडख़ानी करता था। वह उसे बात करने के लिए धमकाता था।
विज्ञापन


लोकलाज के डर से किशोरी ने यह बात परिजनों को भी नहीं बताई। 27 मई को वह युवक उसके घर तक पहुंच गया। इस पर किशोरी के परिजनों ने उसे देख लिया। इस पर किशोरी ने पूरी बात परिजनों को बताई। मामले की जानकारी होने के बाद पिता रघुनाथ यादव ने 28 मई को इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने जांच शुरू  करते हुए गांव के भारत यादव से पूछताछ की। शुक्रवार को सुबह भी उसकी तलाश में पुलिस आई थी। इस मामले की चर्चा आम होने पर लोकलाज के भय से पुष्पांजलि ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी गांव निवासी बलराम पुत्र फूलचंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।कई बार स्कूल जाते भी की छेडख़ानी, बात करने के लिए बनाता था दबाव 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें