अलविदा की नमाज में अमन-चैन की दुआ
मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करने के लिए उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रहमत और बरकत के महीने रमजान के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। भारी संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिदों में अखलाक व खलूस के साथ के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
रमजान के आखिरी जुमे पर रोजेदार खासे उत्साहित दिखे। इसकी गवाही अकीदतमंदों से भरी मस्जिदों ने दी। शहर से ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों की रौनक देखते ही बन रही थी। शहर की जामा मस्जिद, तेज मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, कटरामेदनीगंज मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे रहे। 12 बजे के बाद मस्जिदों का नजारा देखते ही बन रहा था। कोई सिर पर नई टोपी लगाए तो कोई नए कपड़े पहने नमाज अदा करने पहुंचा था। अकीदत के साथ नमजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। रानीगंज, पट्टी, कुं डा, लालगंज में स्थित मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने अमन-चैन की दुआएं मंागीं।
इनसेट------------------
सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन भी चौकन्ना रहा। शहर की सभी मस्जिदों में के इर्द- गिर्द फोर्स तैनात रही। गेट से थोड़ी दूर पर पुलिस के जवान निगाहे लगाए हुए थे। इस दौरान चौराहों पर वाहन चेकिंग भी की जाती रही।
इनसेट------------------
नगरपालिका ने मस्जिदों में कराई साफ-सफाई
अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका भी सक्रिय रही। भोर से ही मस्जिदों के आस-पास की सफाई कराई गई।