फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में रेललाइन पर फेंका

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद बेेहोशी की हालत में उसे रेल लाइन पर फेंक दिया। उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बहन को 27 दिसंबर की रात करीब नौ बजे गांव के ही तीन युवक बहलाफुसला कर ले गए। इन युवकों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा और बेहोशी की हालत में रेललाइन के किनारे फेंककर भाग निकले। मां खोजते हुए पहुंची तो उसे बेहोश देखकर सन्न रह गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।
उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के परिजन दोबारा थाने आए थे। किशोरी के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें