फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोर-किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सोनावां में बृहस्पतिवार की रात किशोर और किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए एक साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। खोजबीन के दौरान दोनों का शव रेलवे लाइन के करीब मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल आनंद पाल सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को देर रात सोनावां गांव की 13 वर्षीय किशोरी संदल बानो तथा पड़ोस के ही किशोर मो इरफान के घर से गायब होने पर परिजन खोजबीन करने लगे। रात तकरीबन डेढ़ बजे घर से कुछ दूर लखनऊ- चिलबिला रेलखंड पर रेलवे लाइन के किनारे रक्तरंजित अवस्था में दोनों के शव मिले। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।
मृत किशोर के सिर का काफी हिस्सा गायब था, जबकि किशोरी के शरीर में भी गंभीर चोट थी। ऐसा लग रहा था कि ट्रेन के सामने दोनों ने एक साथ कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी सुमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने भी स्वीकार किया है कि दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने के साथ ही मिलते-जुलते भी थे। चूंकि दोनों नाबालिग थे, इसलिए परिजन उनके बीच पनप रहे संबंधों से नाराज भी रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घरों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इस बारे में परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा होती रही। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों का शव लेकर घर पहुंचे। देर रात दोनों के शवों को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
इनसेट

रात 11 बजे घर से निकली थी किशोरी

ग्रामीणों के अनुसार ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने वाली किशोरी ने रात 10.30 बजे अपने चाचा को खाना दिया, फिर सोने के लिए कमरे में चली गई। रात 11 बजे वह घर से निकल गई। करीब 12 बजे उसके न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। चूंकि दोनों के घर करीब ही हैं, इससे घटना को लेकर रात में ही गांव में चर्चा तेज हो गई।

इनसेट-

चेहरे पर थी मायूसी

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को हर कोई ईद की खुशियां मना रहा था। मगर दोनों के चेहरे पर मायूसी ही नजर आई। नए कपड़े पहनकर भले ही घर आने जाने वाले लोगों से गले मिलकर बधाई देते रहे, लेकिन उनके चेहरे की मायूसी कुछ और ही बयां कर रही थी। जैसे दोनों ने पहले से ही खुदकुशी की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें