फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : प्रेम प्रसंग में किशोरी की हत्या कर शव तालाब के पास दफनाया, माता-पिता समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 07:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर मां-बाप ने ही किशोरी की हत्या कर दी थी। उसके शव को तालाब के किनारे दफना दिया गया था।
विज्ञापन
किशोरी की हत्या में मां-बाप समेत पांच गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर मां-बाप ने ही किशोरी की हत्या कर दी थी। उसके शव को तालाब के किनारे दफना दिया गया था। मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बाप समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी बचपन से ही अपने मामा के घर जौनपुर में रहती थी। कुछ दिन पहले वह अपने पैतृक गांव गई थी। एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया।एसपी के अनुसार हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। शव को गजिया तालाब से बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


जौनपुर जनपद की बदलापुर थाना क्षेत्र के कोडर कला गांव निवासी राकेश दुबे पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद दुबे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी भांजी सोनी उम्र करीब 16 वर्ष बचपन से ही उसके घर रहा करती थी। करीब छह माह पूर्व वह अपने पिता के घर आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव आई। जहां से वह गायब है। उसे आशंका है कि उसके बहनोई इंद्रमणि मिश्रा उर्फ भुंवर तथा बहन मोनी ने उसकी भांजी सोनी को कहीं गायब कर दिया है ।

उसे आशंका है कि उसकी भांजी सोनी की उसके बहनोई व बहन (मां-बाप) हत्या भी कर सकते हैं। जब पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल के लिए गांव गई तो आरोपी के घर ताला लटकता हुआ नजर आया। आसपास के लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व वह कहीं दर्शन जाने की बात कह कर घर से निकले थे। तब से लौट कर घर नहीं आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें