दोस्त के साथ जूता खरीदकर घर लौट रहे किशोर की बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के समापुर लाटतारा निवासी फूलचंद्र सरोज का 16 वर्षीय बेटा हिमांशु बृहस्पतिवार की शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिसिरपुर आलापुर निवासी 18 वर्षीय अमित सरोज के साथ बाइक से जूता खरीदने मानिकपुर गया था। जूता खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर लाटतारा गांव के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हिमांशु सरोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित सरोज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। हिमांशु के मौत की खबर सुनते ही मां श्रीमती, भाई दीपांशु समेत परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक हिमांशु के पिता फूलचंद्र सरोज बिहार प्रांत में ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। बेटे के मौत की खबर मिलने पर वह भी घर के लिए निकल पड़ा।