अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट पारुल वर्मा ने मारपीट के दोषी कोहड़ौर क्षेत्र के सुनील कुमार उर्फ सुशील कुमार तिवारी को एक माह का कारावास व एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
वादी मुकदमे के अनुसार 18 अक्तूबर 2015 की रात्रि वह अपने दरवाजे पर एक चारपाई पर वह और दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी सो रही थी। घर के भीतर वादी की नाबालिग बेटी पीड़िता सो रही थी। आरोपित सुनील तिवारी घर के अंदर घुसकर उसकी लड़की की चारपाई पर बैठकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आरोपित मारपीट कर भाग निकला। कोर्ट में इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक निर्भय सिंह ने की।