फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ छेडख़ानी

विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
कोचिंग पढ़कर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ दो युवक रास्ते में छेडख़ानी करने लगे। विरोध करने लगी तो आरोपी जबरन बाइक पर बैठाने लगे। इस बीच छात्रा का भाई आ गया। उसे देखते ही आरोपी भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय महासिंह बंशी का पुरवा गांव की एक14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसका आरोप है कि सात सितंबर की शाम कोचिंग पढ़ने साइकिल से जेठवारा गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आए गांव के ही रिंकू व पिंटू उसके साथ छेडख़ानी करने लगे।
जबरन उसे बाइक पर बैठाने लगे। इस बीच छात्रा का भाई आ गया। उसे देख आरोपी भाग निकले। जेठवारा एसओ ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध व पेशबंदी जैसा प्रतीत हो रहा है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें