फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल-योगी

विज्ञापन
criminals will go to jai-yogi - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल : योगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में अफसरों को चेताया, कहा-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
बोले, अनुच्छेद 370 खत्म कर पीएम मोदी ने आतंकवाद के ताबूत में ठोंकी आखिरी कील
प्रतापगढ़। दो अरब 18 करोड़ 39 लाख 32 हजार की 165 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए शनिवार को प्रतापगढ़ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों-इशारों में अफसरों को भी चेताया। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले सीधे जेल जाएंगे। सीएम ने कहा कि नौजवानों को उनका हक मिलना चाहिए। भाजपा सरकार में दी जाने वाली नौकरियों में कोई एक रुपये भी घूस मांगने का आरोप नहीं लगा सकता है।
सीएम ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के सौ दिन पूरे हो चुके हैं। इन सौ दिनों में विकास, सुरक्षा, समद्धि पर तमाम काम हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी है। यह विकास में बाधक होने के साथ-साथ आतंक और अलगाववाद का प्रेरणास्रोत था। प्रधानमंत्री के इस फैसले से दुनियाभर में यह संदेश गया है कि हम न आतंकवाद सहेंगे और न इसका पोषण करने वालों को। जम्मू-कश्मीर से 370 खत्म करने से डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर पूर्व की सपा और बसपा सरकारों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अंधेरे में रहने की आदत है। हमारी सरकार में सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। जाति-मजहब की राजनीति करने वाले प्रदेश में विकास नहीं ला सके। सामाजिक तानाबाना छिन्न-भिन्न किया। हमने नौकरी, रोजगार, मकान और आयुष्मान भारत योजना का लाभ देते समय जाति, मजहब नहीं, सिर्फ पात्रता देखी। पिछली सरकारों में विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी का रोना रोया जाता था। भाजपा की सरकार में पैसा आसमान से नहीं टपक रहा है। व्यवस्थाएं पूर्व की तरह ही हैं। जनता की पाई-पाई का हिसाब रखना और उसी को समर्पित कर देना ही सुशासन है।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को मोदी ने दी नई ऊंचाई
सीएम योगी ने कहा कि हमारे देश में महिला सशक्तिकरण की बात लंबे समय से होती रही है, लेकिन इसको ऊंचाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। तीन तलाक खत्म कर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत दी। हर घर में शौचालय भी नारी गरिमा का प्रतीक है। यह सब मोदी के कारण ही संभव हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें