बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक नेताओं ने बीेएसए से मुलाकात कर शिक्षकों का प्रमोशन मांगा है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि छह वर्ष से सहायक अध्यापकों का प्रमोशन नहीं हुआ है।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल और जिला मंत्री विनय सिंह ने सोमवार को बीएसए से मुलाकात कर शिक्षकों के प्रमोशन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छह साल से शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिली है।
अधिकांश सहायक अध्यापक ऐसे हैं, जो प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने के बाद हेडमास्टर की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। जिलामंत्री विनय सिंह ने कहा कि हेडमास्टरों के अधिकांश पद समाप्त हो गए हैं।
लगभग छह साल से शिक्षक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, मगर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। शिक्षक संघ नेताओं ने कहा कि अभी तक कोरोना का दौर चल रहा था, इसलिए हम लोगों ने अपनी आवाज नहीं उठाई। मगर अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने जल्द प्रमोशन करने का आश्वासन दिया है।