फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कचहरी में गरजे शिक्षक

विज्ञापन
कचहरी में मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक संघ के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उप्र शिक्षक महासंघ के बैनर तले आयोजित धरने में सामूहिक अवकाश लेकर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। मांगों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कचहरी परिसर में शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिक्षक महासंघ रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि मौजूदा सरकार शिक्षक एवं छात्र हितों की उपेक्षा कर रही है। अब शिक्षक हित में संघ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य है। शिक्षक महासंघ के संयोजक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विनियमितीकरण न करना शिक्षक के साथ सौतेला व्यवहार है। कर्मचारी सेवा सुरक्षा से वंचित किए जा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। संरक्षक रामचंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन नहीं बहाल करती है तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
जिला महामंत्री आलोक कुमार शुक्ल ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री विनय सिंह ने कहा कि देश में कर्मचारियों, शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। मात्र एक दिन शपथ लेने के बाद सांसदों एवं विधायकों को पेशन मिलना सुनिश्चित हो जाता है, जबकि चालीस साल सेवा करने के बाद भी पेंशन देय नहीं है।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने व संचालन प्रभाशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश पांडेय, राजेशचंद्र पांडेय, मानवेंद्र द्विवेद्वी, बालेंद्र शुक्ल, अरुणपति तिवारी, प्रभाकर राकेश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

कचहरी में मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करती शिक्षिकाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें