फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मासूम बालक को स्कूल में बंद कर शिक्षक चले गए घर

Sat, 21 Oct 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास खंड बिहार के प्राथमिक विद्यालय फूलपुर रामा में शुक्रवार को एक मासूम बालक को शिक्षण कक्ष में बंद कर शिक्षक चले गए। तीन घंटे बाद परिजनों को बालक स्कूल में मिला। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

फूलपुर रामा स्थित प्राथमिक विद्यालय में दूसरे बच्चों के साथ मनोज सरोज का तीन साल का बेटा आदित्य सरोज भी पढ़ने गया था। हालांकि उसका नाम स्कूल में पंजीकृत नहीं है। स्कूल में अवकाश होने के बाद सभी बच्चे अपने घर चले गए। आदित्य स्कूल के एक कमरे में ही रह गया। शिक्षक कमरे में ताला बंद कर घर चले गए थे। शाम को परिजन आदित्य की तलाश करने लगे। स्कूल परिसर में पहुंचकर खिड़की से देखा तो वह कमरे में ही रोते हुए मिला। लोगों ने रसाेइयां को बुलाकर कमरे का ताला खुलाया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों को खरी खोटी सुनाई। इस मामले की शिकायत लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी से भी की, लेकिन जांच करने कोई नहीं पहुंचा। प्रधानाध्यापक श्यामलाल मिश्रा ने बताया कि मानवीय चूक की वजह से बालक कमरे में रह गया। वह स्कूल में पंजीकृत भी नहीं है। एबीएसए बंशीधर पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी नही है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें