बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है।
उदयपुर के अठेहा बाजार निवासी मो. नाजिर अली अपने पुत्र समीर (21) के साथ बीते 13 अक्तूबर को रायबरेली निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मंगापुर के समीप अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें समीर घायल हो गया और अमेठी के असैदापुर गौरीगंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के पिता ने शुक्रवार को थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।