फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टोंटी चोरी... वाटर कूलर में जम रहा पानी

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे के समीप वाटर कूलर से नदारद टोटियां। संवाद
विज्ञापन
गर्मी के बीच शहरवासियों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने शहर के 17 प्रमुख चौराहों पर वाटर कूलर लगाने का दावा किया था। नगर पालिका अब तक सिर्फ चार जगहों पर ही वाटर कूलर लगा सका है। उसकी भी टोंटी चोरी हो जा रही है और ठंडा पानी वाटर कूलर में जम रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी गेट व रोडवेज बस अड्डे पर वाटर कूलर की टोंटी चोरी हो चुकी है। मीराभवन चौराहे पर अभी तक वाटर कूलर चलाया नहीं गया। सिर्फ शहीद उद्यान के सामने लगा एकमात्र वाटर कूलर पानी दे रहा है। इसके चलते शहर में आने-जाने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
जीआईसी आए मो. अहद ने बताया कि गेट पर लगे वाटर कूलर में टोंटी ही नहीं है, पानी खरीदकर पीना पड़ा। यात्री विनोद माली ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पास गर्मी में जोर की प्यास लगी थी, बगल में लगे वाटर कूलर को देखकर पास गया तो पता चला टोंटी ही नहीं है। मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
नगर में लगे वाटर कूलर से स्टील की लगी टोंटियां लोग निकाल ले जा रहे हैं। जल्द ही प्लास्टिक की टोटियां लगाई जाएंगी।
- राकेश कुमार ईओ नगर पालिका

रोडवेज बस अड्डे के समीप वाटर कूलर से नदारद टोटियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें