भाई के साथ बुधवार रात करीब नौ बजे घर लौट रही युवती की बाइक में टैंकर पीछे से टकरा गया। हादसे में दोनों असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। युवती जबतक संभलकर उठती टैंकर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। ग्रामीणों ने टैंकर को रोक लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद टैंकर को थाने पहुंचाया।
उदयपुर क्षेत्र के सेमरा निवासी बैजनाथ गुप्ता की बेटी खुशबू गुप्ता (21) भाई लाल बहादुर के साथ बाइक से अठेहा बाजार गई थी। रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गौरीगंज मार्ग पर बाइक में पीछे से टैंकर टकरा गया। युवती सड़क पर गिर गई। इसी दौरान उसके सिर पर टैंकर का पहिया चढ़ गया और मौत हो गई। सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। भाई लाल बहादुर ने मामले की तहरीर दी है।