गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल खुले तो गुरुजी पहुंचे लेकिन अधिकांश जगहों पर बच्चे नहीं आए। स्कूल में भी सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षकों ने दफ्तर के काम निपटाए।
मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुले। विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने कक्ष, बरामदे, शौचालय, किचन में सफाई-सफाई कराई। अलमारियों में रखे रजिस्टर पर जमी धूल को साफ किया गया।
स्वागत की थाल सजाए शिक्षक बच्चों का इंतजार करते रहे। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों के न पहुंचने से सन्नाटा पसरा रहा। जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि को दोबारा शासन ने बढ़ाया था।
बावजूद इसके पहले ही दिन बच्चे स्कूल पहुंचना भूल गए। नगर पंचायत पृथ्वीगंज के प्राथमिक विद्यालय जमुआरी, पृथ्वीगंज बाजार, नसीरपुर व हुमायूंपुर में शिक्षक और कर्मचारी बच्चों के पहुंचने का इंतजार करते है।
यही हाल रानीगंज तहसील क्षेत्र के भागीपुर, जयरामपुर, सरायसेतराय, हुसैनपुर आदि विद्यालयों का रहा। शहरी क्षेत्र के भी कई विद्यालयों में बच्चे नहीं पहुंचे। कुछ विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति रही। शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों पर पुष्पवर्षा की। विद्यालय का माहौल खुशनुमा रहा।
वर्जन
बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों से संपर्क करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया गया है।
देवब्रत सिंह, बीएसए
गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में विद्यालय में पहले दिन पहुंचे बच्चे
गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में विद्यालय में पहले दिन पहुंचे बच्चे