00 अपराजिता 00
तीन मिनट तक करें दांतों की सफाई
अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
छात्राओं के दांतो की हुई जांच, बताए गए सुरक्षा के टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को भुपियामऊ स्थित एमबीएस स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के दांतों की जांच हुई और उन्हें माहवारी के दौरान संक्रामक बीमारी से बचाव के टिप्स दिए गए।
भुपियामऊ स्थित एमबीएस स्कूल में गुरुवार सुबह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवंतिका पांडेय ने छात्राओं के साथ ही छात्रों के दांतों की जांच करते हुए बताया कि तीन मिनट तक दांतों की सफाई करने के लिए ब्रश करना चाहिए। मुंह से दुर्गंध आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने को कहा। शिविर में बदलते मौसम में स्वस्थ रहने की सलाह देते हुए सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाएं भी मुफ्त में वितरित की। इस मौके पर प्रबंधक डा. धर्मबीर सिंह, प्रधानाचार्य आरए यादव, सविता जायसवाल, अनुपमा मिश्र, रितु शुक्ला, पूजा देवी, मधु सिंह, निधि शर्मा, ज्योति सिंह, जय श्री पटेल, अंशुमान सिंह, मोहम्मद सोए, अनवर हुसैन खान, छात्रा अनुराधा, अनुपमा, नीलम, अंजली, रोशनी, रिचा, विमला, कुसुम, सुमन आदि लोग मौजूद रहे।