फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे स्वीपर,अस्पताल में नहीं हुई सफाई

Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मानदेय न मिलने से खफा जिला अस्पताल के स्वीपर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। शुक्रवार को वह प्रदर्शन करते हुए सीएमओ के चैंबर में पहुंच गए। मानदेय बढ़ाने और रुके मानदेय के भुगतान की मांग करने लगे। इस पर सीएमओ कर्मचारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। सीएमएस को बुलाकर पहले जमकर क्लास लगाई। इसके बाद नियमित कर्मचारियों से वार्डों में सफाई कराई गई।  जिला अस्पताल में साफ-सफाई की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी गई है। एजेंसी के ठेकेदार अपने कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं दे रहे हैं। चार माह से मानदेय न मिलने से खफा स्वीपर अस्पताल में साफ-सफाई करने से इनकार करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। चौथे दिन शुक्रवार दोपहर तक अस्पताल में साफ-सफाई नहीं की गई। दुर्गंध से मरीज परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन


सीएमएस ने डायल 100 को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने स्वीपरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस लौट गई। नाराज स्वीपर प्रदर्शन करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। इस पर सीएमओ चैंबर छोडक़र बाहर निकल आए। वह कर्मचारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस को बुलाकर चार दिनों से अस्पताल में साफ सफाई न होने के कारण पहले जमकर फटकार लगाई। कर्मचारियों का मानदेया बढ़ाए जाने और उनके रुके हुए मानदेय को दिलाने के लिए आदेश दिया। बाद में नियमित कर्मचारियों से सफाई कराई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें