फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे दिन खिली धूप, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
शहीद उद्यान में ठंड से राहत पाने को धूप में बैठे बुजुर्ग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हाड़ कंपाने वाली ठंड और लगातार हो रही बारिश से चार दिनों से परेशान लोगों को सोमवार को धूप निकले से राहत मिली। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। शहर के साथ ही पार्कों में चहल-पहल बढ़ गई। घरों की छतों पर भी लोग धूप सेंकते नजर आए। शहर से गांव तक बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को मौसम खराब हो गया था। लगातार चार दिनों तक आसमान में जमे बादल कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बरसात करते रहे। चार दिन में कुल 40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। चार दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए थे। बारिश की वजह से किचपिच व जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई थी। लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। बारिश से फसलों पर संकट खड़ा हो गया था। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।
सोमवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे, मगर 10 बजे के बाद पश्चिमी हवाओं ने मजबूत पकड़ बनाई तो मौसम साफ हो गया। दोपहर में धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, पल्टन बाजार, सदर बाजार, भगवाचुंगी, राजापाल टंकी सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन

दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दोपहर में लोग हाफ जैकेट में दिखे। लोगों ने छतों पर और दरवाजे के सामने बैठकर दिनभर धूप का आनंद लिया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में पकड़ बना ली है। अब मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें