फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ रेलखंड का होगा दोहरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ रेलखंड के 90 किलोमीटर लंबे सिंगल ट्रैक के दोहरीकरण की तैयारी पूरी हो गई है। इस परियोजना पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पैमाइश का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग टीम ने रेल पथ निरीक्षकों के साथ मिलकर नाप-जोख की रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक को सौंप दी है। प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।
वर्तमान में सुल्तानपुर से फाफामऊ तक सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों की गति धीमी रहती है। इससे अक्सर ट्रेनों में लेटलतीफी होती है। दोहरीकरण के बाद लेटलतीफी रुकने के आसार हैं।
दो चरणों में होगा दोहरीकरण
पहले चरण में फाफामऊ से बाबा शनिदेव धाम स्टेशन विश्वनाथगंज के बीच ट्रैक का दोहरीकरण होगा। दूसरे चरण में विश्वनाथगंज से सुल्तानपुर तक काम किया जाएगा। इस रूट से सरयू, साकेत, मनवर संगम, तुलसी, नौतनवा, अमृत भारत एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतापगढ़ जंक्शन से प्रतिदिन करीब 450 यात्री सुल्तानपुर और प्रयागराज की यात्रा करते हैं। दोहरीकरण से उनको सहूलिय मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
90 किमी ट्रैक के दोहरीकरण में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सितंबर में पहले चरण का काम शुरू होगा। इस दौरान फाफामऊ से बाबा शनिदेव धाम स्टेशन विश्वनाथगंज तक दोहरीकरण होगा। - एसके जायसवास, जनसंपर्क अधिकारी, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें