फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी दरोगा वाराणसी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा अर्जुन सिंह को महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी से सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित तारीघाट निवासी आरोपी दरोगा अर्जुन सिंह पर भदोही की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उनकी मुलाकात दरोगा अर्जुन सिंह से एक मुकदमे की पैरवी के दौरान भदोही में हुई हुई थी। उस दौरान उनकी तैनाती भदोही जिले में ही थी। आरोप है कि दरोगा ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का भरोसा दिलाकर महिला को विश्वास में लिया। इसके बाद उन्होंने प्रतापगढ़ के विभिन्न होटलों में बुलाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार 17 जून 2026 को जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। इस दौरान उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी दरोगा पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला की शिकायत का संज्ञान लेकर एसपी दीपक भूकर ने महिला थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

27 जून 2026 को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी ने मानधाता थाने में तैनात दरोगा निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद आरोपी दरोगा पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। एसपी ने महिला थाना प्रभारी संगीता अगुवाई में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तार का आदेश दिया। सोमवार की शाम करीब 5.34 मिनट पर आरोपी दरोगा को उसके रिश्तेदार के घर के पास वाराणसी जिले के टकरपुर स्थित गैस गोदाम के पीछे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी दरोगा को उसके रिश्तेदार के घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें