प्रतापगढ़। बद्री नारायण सिंह स्नात्कोत्तर महाविद्यालय सकरौली मादूपुर में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। पेंटिंग के जरिए छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित प्रेरणादायक चित्र बनाकर संदेश दिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. तीर्थराज पांडेय ने किया। छात्राओं ने जल संरक्षण, बढ़ता प्रदूषण और हमारी जिम्मेदारी, वृक्ष बचाओ, जीवन पाओ, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाई। निर्णायक मंडल ने पूजा सिंह, शगुफ्ता उज्मी, अंशु पाल, कीर्ति शुक्ला, प्रतिक्षा पाल, अंकिता यादव, प्राची शुक्ला, उपासना गुप्ता, सपना वर्मा, प्रिया विश्वकर्मा, आरती वर्मा, शीला वर्मा की पेंटिंग को पुरस्कार के लिए चयनित किया। बीएड विभागाध्यक्ष फौजदार सिंह एवं चीफ प्राक्टर डा. अनूप सिंह ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। शिखा श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शुक्ल, रवि प्रकाश सिंह, सर्वेश सिंह, प्रताप पाल, अजय सिंह निर्णायक रहे। इस दौरान शैलेंद्र सिंह, डा. रवि प्रताप सिंह, राहुल सिंह, सुमित यादव, विपुल सिंह, राजीव यादव, उदय सिंह, लालजी वर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बद्री नारायण सिंह पीजी कोलज में आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में प्रतिभ?- फोटो : PRATAPGARH