फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे छात्र, सुनाई अपहरण की कहानी

Sat, 15 Oct 2022 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के पलटन बाजार सब्जी मंडी निवासी मिथिलेश कुमार सिंह का ग्यारह वर्षीय बेटा यश सिंह और चिलबिला निवासी अरुण कुमार पांडेय का दस वर्षीय बेटा उपेंद्र पांडेय आत्रेय एकेडमी में कक्षा पांच के छात्र हैं।
विज्ञापन
Pratapgarh News : संदिग्ध दशा में गायब छात्र मिले तो पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सिनेमा रोड पर स्थित स्कूल के दो छात्र छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचे। जिसके चलते परिजनों संग पुलिस परेशान रही। घटनाक्रम में छात्रों ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर सुनाई। साढ़े पांच घंटे बाद दोनों नया माल गोदाम रोड क्रॅासिंग के पास मिल गए। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि एक छात्र ने बताया कि उन्हें कुछ लोग जबरन अगवा कर पृथ्वीगंज बाजार ले गए थे। बाद में छोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद छात्र ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन



नगर कोतवाली के पलटन बाजार सब्जी मंडी निवासी मिथिलेश कुमार सिंह का ग्यारह वर्षीय बेटा यश सिंह और चिलबिला निवासी अरुण कुमार पांडेय का दस वर्षीय बेटा उपेंद्र पांडेय आत्रेय एकेडमी में कक्षा पांच के छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी होने के पश्चात यश और उपेंद्र घर नहीं पहुंचे। छुट्टी के बाद जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। बच्चों के गायब होने की जानकारी के बाद परिजन व स्कूल प्रबंधन परेशान हो गए।

विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पुलिस भी बच्चों की तलाश करने लगी। स्कूल से लेकर शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। दोनों पैदल भंगवा चुंगी की ओर से जाते नजर आए। करीब साढ़े पांच घंटे बाद नया माल गोदाम रोड पर दोनों बच्चे शिक्षकों को मिल गए। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।  पूछताछ में  एक छात्र दोनों को कुछ लोगों द्वारा अगवा कर पृथ्वीगंज में छोड़ने की जानकारी दी गई। जबकि दूसरा चुप्पी साधे रहा। शहर कोतवाल ने उस स्थान का सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो वह खामोश हो गया। पुलिस ने  दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


स्कूल से उपेंद्र को अकेले जाने देने पर उठ रहे सवाल
वैसे तो छोटे बच्चों को स्कूल से अकेले जाने पर संचालकों ने पाबंदी लगा रखी है। मगर स्कूल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बच्चों को अकेले घर जाने देने में लापरवाही बरतने की बात सामने आई। पुलिस ने भी नाराजगी जाहिर की। उपेंद्र कक्षा पांच का छात्र है। जो चार किलोमीटर दूर से पढ़ने आता है। हालांकि यह चर्चा भी होती रही कि दोनों अपने साथ पटाखे ले गए थे। जिसकी जानकारी के बाद शिक्षिका ने दोनों को डांट लगाते हुए परिजनों से शिकायत करने की भी बात कही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी डर से दोनों घर नहीं गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें