लोगों की सूचना पर पुलिस भी बच्चों की तलाश करने लगी। स्कूल से लेकर शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। दोनों पैदल भंगवा चुंगी की ओर से जाते नजर आए। करीब साढ़े पांच घंटे बाद नया माल गोदाम रोड पर दोनों बच्चे शिक्षकों को मिल गए। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पूछताछ में एक छात्र दोनों को कुछ लोगों द्वारा अगवा कर पृथ्वीगंज में छोड़ने की जानकारी दी गई। जबकि दूसरा चुप्पी साधे रहा। शहर कोतवाल ने उस स्थान का सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो वह खामोश हो गया। पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
स्कूल से उपेंद्र को अकेले जाने देने पर उठ रहे सवाल
वैसे तो छोटे बच्चों को स्कूल से अकेले जाने पर संचालकों ने पाबंदी लगा रखी है। मगर स्कूल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बच्चों को अकेले घर जाने देने में लापरवाही बरतने की बात सामने आई। पुलिस ने भी नाराजगी जाहिर की। उपेंद्र कक्षा पांच का छात्र है। जो चार किलोमीटर दूर से पढ़ने आता है। हालांकि यह चर्चा भी होती रही कि दोनों अपने साथ पटाखे ले गए थे। जिसकी जानकारी के बाद शिक्षिका ने दोनों को डांट लगाते हुए परिजनों से शिकायत करने की भी बात कही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी डर से दोनों घर नहीं गए।