फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई, परीक्षा मगर, नहीं मिला रिपोर्ट कार्ड

Sun, 31 Mar 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शिक्षासत्र के अंतिम दिन बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों को मायूस होना पड़ा है। साल भर पढ़ाई और परीक्षा हुई, मगर शिक्षासत्र के अंतिम दिन बच्चों को रिपोर्ट कार्ड नहीं मिलने पर निराशा हाथ लगी। जबकि इंटर कालेजों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इधर सोमवार से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन



जिले में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सत्र का समापन हो गया। 31 मार्च को सत्र का समापन होता है, मगर 31 मार्च को रविवार होने के कारण एक दिन पहले ही सत्र का समापन हो गया। बेसिक शिक्षक विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में विभाग से रिपोर्ट कार्ड नहीं आने के  कारण बच्चों को अंकपत्र नहीं मिला। सुबह उत्साह से लबरेज बच्चे उस समय मायूस हो गए, जब उन्हें पता चला कि आज उन्हें अंकपत्र नहीं मिलेगा। इधर हाईस्कूल और इंटर कालेजों में अंकपत्रों का वितरण किया गया। कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बेलखरनाथधाम स्थित कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज में प्रिंसिपल डॉ. केसी पांडेय ने कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उमेश प्रसाद त्रिपाठी, राजकपूर मिश्र, राजकुमार शुक्ल, डॉ. मनोज मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें