फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल से लौट रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री सेजल कक्षा 10 की छात्रा है। मंगलवार को वह स्कूल गई थी। स्कूल से लौटते समय कोपा गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें