फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में उतरे कंरट से छात्र की मौत, मचा कोहराम

Tue, 09 Jun 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
nandan singh ( file photo) - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से सोलह वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह सुबह मार्निंगवाक के लिए निकलते समय करंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी संतोष सिंह अपने भाई मंगलेश सिंह के साथ मिलकर चंदन शिक्षा निकेतन स्कूल का संचालन करते हैं। मंगलेश का बेटा नंदन सिंह (16) इसी स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। नंदन प्रतिदिन सुबह बहन शुभ्रा के साथ मार्निंगवाक पर जाता था।

मंगलवार को सुबह पांच उठकर वह मार्निंगवाक के लिए तैयार होने लगा। इस दौरान वह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक दोनों भाइयों के बीच में इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन


ग्रामीण व क्षेत्र के लोग छात्र की मौत पर स्तब्ध रह गए। परिजन पूर्वाह्न ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर मानिकपुर गंगा घाट चले गए। दर्दनाक घटना की जानकारी पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने गहरा दुख जताया।

वहीं चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, शिक्षक मनीष सिंह, पूर्व प्रमुख सूबेदार देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, आचार्य राम अवधेश मिश्र, बीएन सिंह, साधू सिंह आदि ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें