फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकत्रियों ने की कलमबंद हड़ताल

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले गुरुवार को लगातार 13 वें दिन भी कार्यकत्रियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान सरकार की निंदा करते हुए कार्यकत्रियों ने जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 70 हजार संविदा कर्मियों को नियमित करने का आश्वासन दिया है, लेकिन उसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल नहीं किया गया। कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों का दैनिक पारिश्रमिक 350 रुपये कर दिया है। वहीं कार्यकत्रियों को मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक दिया जा रहा है।

मांग पूरी न होने तक कार्यकत्रियों ने काम और कलम बंद हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। संडवा चंद्रिका ब्लाक अध्यक्ष रेखा शुक्ला ने गीत के माध्यम से कार्यकत्रियों को जागरूक किया। वहीं वकील संघ के अध्यक्ष राजकिशारे त्रिपाठी ने कार्यकत्रियों की हड़ताल में समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकत्रियों ने रैली निकाली जो अंबेडकर चौराहा होते हुए डीएम आवास पहुंची। कार्यकत्रियों ने आवास का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान डीएम ने डॉ. आदर्श सिंह ने आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन शासन को भेज दिया गया है। उसके बाद रैली ट्रेजरी चौराहा होते हुए धरना स्थल पर पहुंची। इस मौके पर उमा तिवारी, अमरावती, रेखा शुक्ला, निर्मला देवी, सुशीला देवी, कंचन सिंह, विभा तिवारी, आशा देवी, सुधा सिंह, शीला  अर्चनामौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें