फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : प्रतापगढ़ में जनता एक्सप्रेस पर पथराव, महिला यात्री घायल, सात लोग हिरासत में

Mon, 12 Jan 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस पर रविवार की सुबह सुवंसा के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे खिड़की के पास बैठी महिला घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस पर पथराव से घायल महिला। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस पर रविवार की सुबह सुवंसा के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे खिड़की के पास बैठी महिला घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भेज दिया गया।

जौनपुर के शाहगंज नवेड़िया निवासी हौसिला प्रसाद की पत्नी माला सिंह (40) जनता एक्सप्रेस से रायबरेली जा रही थीं। सुवंसा रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े कुछ लोगों ने अचानक ट्रेन पर पथराव कर दिया। एक पत्थर माला की आंख के पास लग गया और खून बहने लगा। यात्रियों ने घटना की सूचना टिकट चेकिंग स्टाफ को दी। फिर कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।

कुछ ही देर में आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार, दरोगा मंजीत दबास और जीआरपी पहुंची। मां बेल्हा देवी जंक्शन पर रेल कर्मियों ने घायल को उतार कर एंबुलेंस से राजा प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के कारण जनता एक्सप्रेस स्टेशन पर करीब बीस मिनट तक खड़ी रही।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रहे 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमे कुछ बच्चे भी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। महिला प्रयागराज में भर्ती है। उसके परिजन को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस में पथराव में घायल महिला यात्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है। - महेश वर्मा, स्टेशन मास्टर, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें