फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टेट बैंक सगरा ने दया का पुरवा एकादश को 25 रनों से हराया

Sat, 24 Feb 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक सगरा ने दया का पुरवा एकादश को 25 रनों से हराया
विज्ञापन

सगरा सुन्दरपुर। लक्ष्मणपुर विकास खंड के रामपुर भेड़ियानी में चल रहे सहारा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को स्टेट बैंक स्पोर्टिंग क्लब सगरा और दया का पुरवा स्पोर्टिंग क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन


स्टेट बैंक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 114 रन बनाए। जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दया का पुरवा स्पोर्टिंग क्लब की टीम आठ विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी। इस तरह से स्टेट बैंक की टीम ने 25 रनों के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया। मनीष मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान नितेश गुप्ता, हर्ष विश्वकर्मा, विजय गुप्ता, दिनेश सरोज, दीपक गौतम, संतोष रजक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें