पति से नाराज महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
बाबूगंज तुलसी इंटर कॉलेज के करीब की घटना
कुंडा। पति से मामूली विवाद के बाद नाराज पत्नी शीलम तिवारी ने शनिवार की सुबह बाबूगंज में ट्रेन के सामने कूद गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे शिवलाल निवासी शीलम तिवारी (35) का शनिवार की सुबह फोन पर बात करने को लेकर पति विजय से तकरार होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि पति से नाराज होकर वह घर से निकल गई। पति भी उसे खोजने के बजाय घर में ही बैठा रहा। वह कुंडा के बाबूगंज तुलसी इंटर कॉलेज के सामने रेलवे लाइन पर आकर खड़ी हो गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि पति से विवाद के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।