फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में बारूद का कारोबार शुरू

Mon, 05 Oct 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दशहरा और दीपावली की तैयारी में बेल्हा में बारूद का कारोबार शुरू हो गया है। आतिशबाज तेज आवाज वाले पटाखा तैयार करने में लग गए हैं। जिले में बारूद की खेप आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 
आतिशबाजों ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली और दशहरा में पटाखों का कारोबार करोड़ों में होता है। ऐसे में अभी से ही पटाखों का निर्माण शुरू हो गया है।  कई बाजारों में आतिशबाज घनी आबादी के बीच पटाखों का निर्माण कर रहे हैं। जबकि नियमों के अनुसार पटाखा का निर्माण बस्ती से दूर होना चाहिए। शहर सहित चिलबिला, कोहंडौर, कंधई, पट्टी, रानीगंज, दीवानगंज, मानधाता, अंतू सहित अन्य बाजारों में आतिशबाजों के यहां बारूद का स्टाक पहुंचने लगा है। आतिशबाज तेज आवाज वाले पटाखे बनाने पर जोर दे रहे हैं।

जिले में हर साल दशहरा और दीपावली के पर बड़े हादसे होते हैं। तीन साल पहले शहर के बेगमवार्ड में एक घर पटाखों में विस्फोट के चलते वीरान हो गया था। सदर बाजार में भी कुछ साल पहले एक कारोबारी के घर में आग लग गई थी। विकास भवन के पास टेंपो में हुए विस्फोट में तीन और कटरामेदनीगंज में एक घर में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो चुकी है। जेठवारा व फतनपुर में भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


पटाखा बनाने का लाइसेंस जारी करना जिला प्रशासन का काम है। हम जांच करके सिर्फ रिपोर्ट देते हैं। आतिशबाजों की चेकिंग की जाएगी, लेकिन अभी बहुत जल्दी है। त्योहार करीब आने पर दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

अब्दुल अब्बास हुसैन, फायर स्टेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें