फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस में महअआला यात्री के साथ बदसलूकी

Sun, 04 Oct 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला ने कर्मचारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों और कंडक्टर से करने के बाद कम्पलेन बुक में भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ ट्रैक बाधित होने से लगे ट्रेनों के जाम में प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस भी फंस गई थी। करीब तीन घंटे तक गाड़ी फंसी रही। इससे एसी कोच गरम हो गया। हालांकि प्लांट चालू करके कोच को ठंडा करने की कोशिश की गई। मगर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। इसी बीच एसी टू कोच में सवार एक महिला ने कोच को ठंडा करने को लेकर कर्मचारी से बात की। महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने ठीक ढंग से जवाब न देकर उसके साथ बदसलूकी की। इस पर उसने कोच में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में उसको किसी तरह से समझाबुझाकर शांत कराया गया। इस बारे में इलेक्ट्रिक के जेई संजय यादव का कहना है कि उन्होंने इसकी चर्चा सुनी है। मगर अभी तक उनके सामने यह मामला नहीं आया है। जांच के बाद ही घटना सामने आएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हिदायत के साथ ट्रेन में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें