फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी घर बैठे निपटाएं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों से कर्मचारियों को आफिस आने से छूट मिल गई है। विभागाध्यक्षों ने उन्हें घर से ही विभागीय कार्य निपटाने को कहा है। इधर अफसरों ने भी शिकायतों की जांच करना बंद कर दिया है। सब की नजरें अब कोरोना वायरस के संक्रमण पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी विभागों के कर्मचारियों को कार्यालय नहीं आने का सुझाव दिया गया है। अफसर भी कार्यालय बैठने के बजाय, घरों में बैठकर कामकाज निपटा रहे हैं। दरअसल में फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरी तरह आराम करने और अपने को सुरक्षित करने की हिदायत दी गई है। जबकि जनपदीय कार्यालयों के कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचकर काम करने से छूट दे दी गई है। विभागीय अफसरों ने घर बैठकर लिखा-पढ़ी करने को कहा गया है। मार्च का अंतिम माह होने के कारण अधिकांश कार्य पेपर वर्क का होता है, इसलिए कर्मचारियों को घर में रहकर ही कार्यालय का कार्य करने को कहा है। इधर विभागीय अधिकारियों ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए कार्यालय नहीं आने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने शिकायतों की जांच करना भी बंद कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही शिकायतों की जांच होगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कोषागार में पेंशनरों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब किसी पेंशनर को ट्रेजरी आने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि घर बैठे ही टेलीफोन से अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि सावधानी बरतने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें