फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टेडियम एकादश ने डॉक्टर्स एकादश को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित टी-20 क्रिकेट मैच में विजेता स्टेडियम एकादश। कोच
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में सोमवार को डॉक्टर्स एकादश व स्टेडियम एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम एकादश की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। टीम के विकास यादव ने 85 रन की पारी खेली। इसके पहले मैच का उद्घाटन प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

डॉक्टर्स एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाए। पंकज 23, त्रिभुवन 46, विरेंद्र 19 व बृजेश सोनकर ने 36 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम एकादश की ओर से रंजीत व आशीष ने दो-दो व पंकज व विवेक ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में स्टेडियम एकादश ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। टीम के विकास यादव ने 85, हर्ष 28 व अर्पित सिंह ने 33 रनों की पारी खेली। डॉक्टर्स एकादश की ओर से अनंत व श्याम ने दो-दो व महफूज आलम ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में आदर्श व नितिन ने अंपायरिंग की। इस दौरान आदित्य शुक्ला, क्रीड़ा सचिव दुर्गेश तिवारी, सचिन शुक्ला, विक्रम प्रताप सिंह, जय प्रकाश यादव, रितिक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें