फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक सरेशाम अगवा, सनसनी

Mon, 08 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेठवारा। बाइक सवार दो युवकाें ने सोमवार की शाम भीखमपुर गांव के पास से एक युवक को अगवा कर लिया। अपहृत के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी बाइक मौके पर छूट गई। सूचना पर जेठवारा थाने के एसआई पहुंचे और बाइक अपने कब्जे में ले ली।

सोमवार शाम एक युवक जेठवारा-मानधाता मार्ग पर बाइक से जा रहा था। वह जेठवारा थानान्तर्गत खुइलन देवी धाम के सामने पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकाें ने उसे रोक लिया। वे उसे घसीटकर अपनी बाइक पर बैठाने लगे तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो अपहरण करने वाले उसे अपनी बाइक पर बैठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अपहृत युवक की बाइक मौके पर छूट गई। स्थानीय लोगाें की सूचना पर थाने के एसआई आरपी सिंह पहुंचे और बाइक अपने कब्जे में ले लिया। बाइक पर इलाहाबाद का नंबर यूपी-70, बीएल-8916 लिखा था। बाइक की डिक्की में आरसी बुक भी मिली। उस पर रियाज अहमद, सदर बाजार इलाहाबाद लिखा था। पुलिस बाइक के मालिक की खोजबीन कर रही है। देर रात तक इस मामले किसी ने थाने में कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें