फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा इलाहाबाद का सफर, बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

Mon, 09 Apr 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
train
विज्ञापन
 प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेलखंड पर ट्रेन का सफर आसान हो जाएगा। ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेललाइन का जल्द ही विद्युतीकरण होने जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 50 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट दिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी भी थम जाएगी।
विज्ञापन


जिले से इलाहाबाद की दूरी मात्र 60 किमी है। सिंगल रेललाइन और डीजल इंजन होने के कारण ट्रेनों को प्रतापगढ़ से इलाहाबाद की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक समय लग जाता है। इससे यात्री काफी परेशान होते हैं, लेकिन जल्द ही यह समस्या दूर होने वाली है। जल्द ही इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। सांसद हरिवंश सिंह की पहल पर रेलमंत्री ने प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेलखंड के विद्युतीकरण की मंजूरी दे दी।

रेल विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये भी पास कर दिए हैं। फाफामऊ तक विद्युतीकरण पहले ही हो चुका है। फाफामऊ से प्रतापगढ़ के बीच ही विद्युतीकरण होना है। रेल विभाग का आदेश मिलने के बाद रेलवे के अफसर सर्वे करने के साथ ही नक्शा तैयार करने में जुट गए हैं। 2019 तक इस रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन


रेललाइन की होगी मरम्मत
प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेलमार्ग की हालत बेहद खराब है। वर्षों से पटरियां और स्लीपर बदले नहीं गए हैं। इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड भी काफी कम होती है। 35 से 40 की रफ्तार में ट्रेनें संचालित की जाती हैं। ऐसे में विद्युतीकरण के साथ रेललाइन की मरम्मत भी कराई जाएगी।

इलाहाबाद से प्रतापगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण के लिए आदेश आ गया है। बजट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी टेंडर नहीं निकाला गया है। 2019  तक विद्युतीकरण का काम पूरा करना है।
विज्ञापन

सचान, एडीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें