पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने देवसरा थाने में तैनात सिपाही के घूस लेने वाले वीडियो की जांच कराने के बाद रिपोर्ट मिलते ही निलंबित कर दिया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाने में तैनात मुंशी गुलाबधर पांडेय ने मारपीट में घायल पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराने व उसकी मदद करने के नाम पर रुपये लिए थे। जिसकी किसी ने वीडियो बना लिया। सिपाही के रिश्वत लेने की खबर रविवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की।
जिसे संज्ञान में लेने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सीओ पट्टी को जांच सौंपी। जांच में रिश्वत लेने का मामला साफ होने के बाद एसपी ने सिपाही गुलाबधर पांडेय को निलंबित कर दिया। पट्टी में तैनाती के दौरान गुलाबधर वाहनों को रिलीज करने के आरोप में भी निलंबित हो चुके हैं।